है लहू से लाल धरती ,कैसे कोई गीत गायें ?
मन व्यथित व्याकुल ह्रदय है
जन्मदिन कैसे मनायें ?
जिन पे जिम्मेदारियां हैं ,वो बयानों में हैं उलझे ।
ध्यान मुद्दे से हटा है ,समस्या कैसे ये सुलझे ?
खत्म इनमें भावना है ,मिट गईं संवेदनायें ॥
मन व्यथित व्याकुल ह्रदय है,जन्मदिन कैसे मनायें ?
ये पकड़ में आये भी तो , इनके बाप का क्या जायेगा ?
देश के पैसों से इनका ध्यान रक्खा जायेगा ।
ठाट से जिंदा रहें ये , और हम मातम मनायें ॥
मन व्यथित ,व्याकुल ह्रद्य है ,जन्मदिन कैसे मनायें ?
जहर नफरत का है फैला , तुम नहीं इसमें उलझना ।
धर्म के उन्मादियों से , तुम सदा ही दूर रहना ॥
सफल और खुशहाल जीवन की बहुत शुभकामनायें ॥
प्रेम की गंगा बहायें , दिल किसी का ना दुखायें ।
जन्मदिन ऐसे मनायें, जन्मदिन ऐसे मनायें ॥
***************************************************
विगत १३ जुलाई को मुम्बई में आतंकी घटना हुई ,तमाम जिम्मेदार नेताओं ने गैरजिम्मेदाराना बयान दिये, मीडिया में मुम्बई के स्पिरिट (????) की तारीफ हुई ।
आज १७ जुलाई को मेरे बेटे आयुष का जन्मदिन है , इस समय जो विचार आये ,आपके सामने है ।
हम आयुष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ,सर्वशक्तिमान ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आने वाली पीढ़ी को सुंदर समाज मिले ।
*******अजय कुमार एवं नलिनी श्रीवास्तव(पापा-मम्मी)*************
Sunday, July 17, 2011
Subscribe to:
Posts (Atom)


